Asthma disease prevention tips: अस्थमा की बीमारी को काफी गंभीर बीमारी माना जाता है, इसमें सांस की नली में सूजन आ जाती है और वो सिकुड़ जाती है। इसके साथ ही नालियों में अलग से म्यूकस बनने लग जाता है, जिस कारण अस्थमा के मरीज को खुलकर सांस लेने में कठिनाई होती है। यह बात पूरी तरह सच है कि इस बीमारी का जड़ से खत्म करने का कोई इलाज नहीं है, लेकिन इसके कुछ बचाव हैं, जिससे आप समान्य लोगों की तरह जिंदगी जी सकते हैं। अगर समय रहते इसके लक्षण को पहचान लिया जाए तो दवाओं के साथ और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके इसे ज्यादातर कंट्रोल किया जा सकता है।
अपने बेडरूम में जिन चीजों से धूल जमा होती है उसे हटा दें या कम कर दें। तकिया और बेड पर धूल न जमा होने दें। उन्हें हर रोज साफ़ करते रहना चाहिए। रेशम या रूई वाले कंबल का इस्तेमाल न करके उसकी जगह आसानी से धूल जाना वाले बेडशीट्स आपके लिए ज्यादा उपयोगी होगा। अगर संभव हो तो घर की कालीन हटाकर हार्डवुड या लिनोलियम का प्रयोग करें। अगर आप नमी वाली जगह पर रहते हैं तो डाक्टर से परामर्श लेकर 'डिह्यूमिडिफायर' का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही एलर्जी वाले मौसम में खिड़कियां बंद रखने की कोशिश करें।
घर के उन हिस्सों में जरूर सफाई करें जहां पानी जमा होता है, जैसे बाथरूम, किचन। इस जगह पर फफूंद लगने का डर रहता है। हर हफ्ते में एक बार पूरे घर की सफाई करें, लेकिन इस बात का ध्यान दें कि धूल- मिट्टी आपके सांस तक न पहुंचे, इसके लिए आप मास्क जरूर लगाएं। अगर आपके घर में पालतू जानवर है और आपको उनके बालों से एलर्जी है तो उनसे दूरी बनाए रखें।
अस्थमा के रोगी को हर रोज व्यायाम करना चाहिए इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे आपके दिल और फेफड़े मजबूत होते हैं, जिससे काफी हद तक इसमें सुधार हो सकता है। अगर बाहर जाते समय या एक्सरसाइज करते समय आपको ठंडी हवा का अहसास होता है, तो आपको बराबर मास्क लगाना चाहिए। अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है तो यह आपके लिए अच्छा संकेत नहीं है।
अन्य प्रमुख खबरें
breast cancer symptoms:अचानक महिलाओं में क्यों बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर, समय रहते पहचान लें लक्षण
Sugarcane benefits and side effects: गन्ने का जूस आपके लिए कितना फायदेमंद और कितना नुकसानदेह
Health tips: चुकंदर का जूस आपके लिए कितना फायदेमंद, जाने किसके लिए है नुकसानदेह
बदलते मौसम में बढ़ा बीमारियों का खतरा, Infection से बचाव के लिए अपनाएं ये आसान Health Tips
छोटे बीज, बड़े फायदे: ‘खरबूजे के बीज’ से बढ़ाएं Immunity और रखें Blood Pressure Control
Health Benefits: आयुर्वेद का ‘अमृतफल’ है पपीता, बीज से पत्ते तक फायदेमंद
भटकटैया: जंगल का रहस्यमयी पौधा, कांटों में छिपा आयुर्वेद का अनमोल खजाना
सर्दियों का नेचुरल सुपरफूड मूली: सही तरीके से खाएं, तभी मिलेगा पूरा फायदा
धनिया पानी : शरीर को डिटॉक्स कर पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत, सेवन से मिलते हैं कमाल के फायदे
अदरक की बर्फी : स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में एलोवेरा से मिलते हैं चमत्कारिक लाभ, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका